अंडरआर्म्स की बदबू की वजह से है शर्मिंदा तो आपनाएं ये उपाय

17 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

ठंड का मौसम जाने लगा है और धीरे-धीरे गर्मी भी बढ़ने लगी है। ऐसे में पसीना आना आम बात है।

लेकिन पसीने की वजह से शरीर में बदबू भी आने लगती है। शरीर के साथ-साथ अन्य जगह सबसे ज्यादा बदबू आती है जैसे अंडरआर्म्स।

इस कारण से आपको कई बार दूसरो के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। तो ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताने जा रहे है। जिससे बिना परफ्यूम लगाएं मिनटों में इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

पसीने की बदबू को दूर भगाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। सबसे पहले नींबू के रस को निचोड़ लें और इसमें थोड़ा पानी मिला लें।

फिर इसे कॉटन की मदद से अपने अंडरआर्म्स में लगाएं और इसे किसी बोतल में भरकर स्प्रे भी किया जा सकता हैं। थोड़ी देर बाद पानी से इसे धो लें।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से बदबू नहीं आती है। इसलिए बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की बदबू को दूर किया जा सकता है।

थोड़े पानी में मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे स्किन पर लगाकर छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से इसे धो लें।

आलू का इस्तेमाल अंडरआर्म्स की बदबू को दूर भगाने के लिए कर सकते हैं। आलू को बीच से काट लें और उसके टुकड़े को अंडरआर्म्स में 10 मिनट के लिए रगड़ें।

इसके बाद पानी से इसे धो लें। ऐसा करने से पसीने की वजह से आने वाली दुर्गंध को दूर किया जा सकता है।