ढाबा स्टाइल में घर पर बनाएं हैदराबादी मसाला पनीर

29 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

हैदराबादी खाने का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। वहीं हैदराबादी बिरयानी तो आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको हैदराबादी पनीर मसाला रेसिपी बताने जा रहे है। तो देखें रेसिपी....

सबसे पहले तेल गरम करें, फिर उसमें 1 चम्मच जीरा, 4-5 काली मिर्च, 1 बड़ी इलाइची, 2-3 हरी इलाइची, 1 इंच दालचीनी, 2-3 लौंग, मोटे कटे हुए 2 प्याज डालें।

अब उसे भूरा होने तक भूनें लें, फिर उसमें ½ कप डालें। फिर गाजर, 1 इंच अदरक, 4-5 लहसुन की कलियां, 2 कटी हुई हरी मिर्च, लगभग एक मिनट तक भूनें।

इसे ठंडा करें और एक ब्लेंडर जार में डालें। अब 1 कप हरा धनिया, थोड़ा सा पुदीना डालें और थोड़े से पानी के साथ पेस्ट बना लें।

फिर उसी तेल में, पीसा हुआ पेस्ट डालें और कुछ मिनट तक भूनें और 1 कप दही डालें और कुछ मिनट तक लगातार चलाते रहें।

फिर इसे ढककर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं। अब 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, ¼ छोटा चम्मच डालें।

अब काली मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच चिकन मसाला, ¼ छोटा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, 1 गिलास पानी डालें और पकाएं।

इसके बाद ½ कप ताजी क्रीम डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर 250 ग्राम तला हुआ पनीर डालें।

फिर उसे ढककर 7-8 मिनट तक पकाएं और अब कट्टा हुआ हरा धनिया पत्ती डालें। अब ये तैयार है, अब आप इसका आनंद ले सकते है।