ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं पनीर होममेड फेस पैक

15 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

पनीर सभी का फेवरेट होता है। चाहे पनीर की सब्जी हो या चाहे कच्चा पनीर। पनीर सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते है, कि खाने के साथ स्किन के लिए पनीर काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए आज हम आपको पनीर फेस पैक के फायदों के बारे में बताते है।

फायदे- पनीर त्वचा को अंदर से पोषण देता है। इसके अलावा यह त्वचा को नमी भी प्रदान करता है।

इसके इस्तेमाल से त्वचा बेहद चमकदार नजर आती है। पनीर एक प्राकृतिक क्लींजर, मॉइस्चराइजर और टोनर है।

फेस पैक बनाने की विधि- सबसे पहले पनीर को मैश करके पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में विटामिन ई कैप्सूल, नींबू का रस और शहद मिलाएं।

इस फेस पैक को लगाने से पहले त्वचा को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर इस पैक को त्वचा से लेकर गर्दन तक लगाएं।

15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।