09 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
दाल मखनी एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। वहीं अगर आप भी रोज अरहर की तड़के वाली दाल खाकर बोर हो गए हैं।
तो ऐसे में घर पर ढाबा स्टाइल जैसी दाल मखनी खाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो जरूर करें।
दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप उड़द दाल और 1/4 कप राजमा को पानी से अच्छे से धोएं और रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
अगले दिन सुबह राजमा, उड़द दाल को दोबारा धोएं और फिर प्रेशर कुकर में डालकर 2 कप पानी डालें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 6 से 7 सीटियां आने तक पकाएं।
जब कुकर की सीटी अपने आप निकल जाए तो ढक्कन खोलकर दाल को मथनी की मदद से हल्का मैश कर लें।
एक बड़ी कड़ाही में मक्खन डालें और फिर इसमें लौंग, इलायची, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन डालकर भूनें।
इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। जब प्याज भूरा हो जाए।
तो इसमें टमाटर की प्यूरी और हल्दी, नमक, कसूरी मेथी समेत बाकी बचे सभी मसाले मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक की तेल ऊपर न दिखने लगे।
अब इसमें पकी हुई दाल डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और ऊपर से कसूरी मेथी छिड़कें। आखिर में फ्रेश क्रीम मिलाएं और गर्मागर्म परोसें।