घर पर बनाएं टेस्टी पोहा पकौड़ा

31 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: google

सर्दियों में कई बार सुबह कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में अक्सर पकौड़े बनाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक अलग रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाने बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते है पोहे पकौड़े की रेसिपी..

पोहा पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को एक बाउल में निकाल लें और अच्छे से धोकर अलग रख लें।

अब उबले हुए आलू लें और उन्हें मैश कर लें।

फिर इसमें उबले आलू,बारीक कटा प्याज,बारीक कटी हरी मिर्च,भुनी हुई मूंगफली,चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।

फिर इसमें बेसन का घोल डालें। पकौड़े का मिश्रण तैयार है और पैन गर्म होने पर तेल डालें।

अब पकौड़ों को गोल आकार में बनाकर गरम तेल में डाल दीजिए।

गैस की आंच थोड़ी धीमी कर दीजिए ताकि पकोड़े अच्छे से पक जाएं।

पक जाने पर इसे प्लेट में निकाल लें और हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म पकौड़ों का मजा लें।