26 Jan 2024
हमारे देश में कोई भी त्यौहार शुरू होते ही घर में मिठाइयों की तैयारियां शुरू हो जाती है। वहीं आज पूरा देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
इस खास मौके पर घर में गुलाब जामुन बनाकर सभी को मुंह मीठा जरूर कराएं। तो देखें बनाने का सबसे आसान तरीका..
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें मावा डालकर उसे अच्छी तरह भून लें।
इसके बाद आधा चम्मच इलायची पाउडर, एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर धीरे-धीरे मिक्स करते हुए गूंथ लें।
अगर आपको गोल शेप में गुलाब जामुन बनाने हैं तो इनकी छोटी-छोटी आकार में बॉल्स बना लें।
इसके बाद एक तरफ चाशनी तैयार करनी शुरू कर दें और दूसरी तरफ कढ़ाई गैस पर रखें और इसमें चीनी और पानी डालें और उबलने दें।
फिर इसके बाद आधा चम्मच और इलायची पाउडर डाल दें और उबलने के लिए 10 मीनट छोड़ दें। वहीं जब इसमें एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें।
अब तैयार की हुईं बॉल्स से गुलाब जामुन फ्राई करें। इसके लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें।
जब ये अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें गुलाब जामुन को डालकर ब्राउन कलर आने तक फ्राई करें।
ध्यान रहे, इस वक्त गैस की फ्लेम मीडियम ही होनी चाहिए। जब ये फ्राई हो जाएं तो इन्हें गर्म चाशनी में डाल दें।
इन्हें 1 घंटा इसी चाशनी में भीगने के लिए छोड़ देंगे तो ये खाने के लिए तैयार हो जाएंगे। इन्हें गर्मागर्म ही सर्व करें।