ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चहरे पर लगाएं शुगर फेस स्क्रब

16 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

मिठाइयां खाना सभी को पसंद होता है। ऐसे में चीनी का इस्तेमाल चाय की मिठास बढ़ाने से लेकर हलवे के स्वाद को बढ़ाने तक भी किया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी का इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए भी किया जाता है। तो आइए जानते है चेहरे के शुगर फेस स्क्रब का कैसे उपयोग करें।

इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने के लिए हाथों में पानी लें और उसमें दो चम्मच चीनी मिलाएं।

फिर थोड़ी देर तक हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। जिसके बाद 3 से 4 मिनट में आपको इसका फायदा देखने को मिलेगा।

अगर गर्मी और धूप के कारण चेहरा टैन होने लगता है तो इसके लिए आप नींबू और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दो चम्मच चीनी लें और उसमें तीन चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

इसके बाद चेहरे पर धीरे-धीरे स्क्रब करें और इसे हफ्ते में दो बार लगाएं। कुछ ही दिनों में आपकी चेहरे से सारी टैनिंग दूर हो जाएगी।