08 Mar 2024
फोटो क्रेडिट: Google
हम सभी अपनी स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाना चाहते हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में धूल-मिट्टी, धूप और प्रदूषण के कारण अक्सर त्वचा पर काले दाग-धब्बे हो जाते हैं।
ऐसे में हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिसका इस्तेमाल करके अपने चहरे की डार्क स्पॉट्स को हटा सकत हैं। तो आइए जानते हैं उसके बारे में...
बेसन दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत मदद करता है और त्वचा में निखार भी लाता है। इन तारीकों से अपने फेस पर बेसन का पैक लगा सकते हैं।
आप बेसन और हल्दी को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस मिलाएं।
अब इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
बेसन और हल्दी को हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर लगाने से मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
इसके अलावा आप बेसन और दूध को मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें।
इसमें हल्दी पाउडर, चंदन पाउडर और दूध मिलाएं। इन सभी को अच्छे से मिला लीजिए। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
बेसन और दूध का फेस पैक चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकने लगता है। बेसन और दूध का मिश्रण भी चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में मदद कर सकता है।