16 Mar 2024
फोटो क्रेडिट: Google
गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो गई है और इस मौसम में सन टैनिंग एक आम समस्या है। लेकिन इस वजह से चेहरा काला दिखने लगता है और टैनिंग अक्सर माथे पर ही हो जाती है।
ऐसे में माथा काला दिखने लगता है और इस कालेपन से फेस का लुक भी खराब हो जाता है।
हलांकि, लोग अपने माथे का कालापन दूर करने के लिए कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे दादी-नानी से घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे मिनटो में माथे के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं तो आइए जानते है उनके उपयों के बारे में...
दूध और हल्दी: दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फैटी एसिड होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, इसलिए दूध की मदद से माथे के ब्लैकहेड्स को हटाया जा सकता हैं।
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई गुण होते हैं और माथे पर काले धब्बे हटाने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका: बेसन में आधा चम्मच हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को माथे पर लगाएं।
15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से माथे का कालापन कम हो जाएगा।