सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है दही

02 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

हम देखते हैं कि सर्दियों का मौसम आमतौर पर बहुत सुहावना होता है, लेकिन यह अपने साथ त्वचा संबंधी कई समस्याएं भी लेकर आता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।

त्वचा में निखार लाने के लिए दही फायदेमंद है और स्किन पर दिखने वाले लक्षणों को कम करने मदद करता है।

इसके इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा पर लंबे समय तक खूबसूरती बनी रहती है।

शहद, त्वचा को नमी देने में मदद करता है। शहद चेहरे के रोमछिद्रों को साफ करने और काले धब्बों को कम करने में मदद करता है।

त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है।

उपयोग- सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद डालें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

इस फेस पैक को चेहरे की त्वचा पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। अब चेहरे को पानी से साफ कर लें।

इस उपाय को आप हफ्ते में 2 से 3 बार अपने चेहरे पर आजमा सकते हैं। वहीं इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी।