08 Dec 2023
फोटो क्रेडिट: hair stylery
एक कांच की कटोरी में मेथी के दाने, अलसी के बीज और कुछ चावल डालकर पानी में रातभर के लिए भिगो दें।
सुबह भीगी हुई सामग्री छानकर पीसे हुए आंवला और अदरक डालकर पानी मिलाएं।
एक पात्र में करी पत्तों के साथ इन सभी को डालकर एक मिनट तक उबालें।
अब इस मिश्रण को छानकर आंवला पाउडर या आंवला रस से मिलाएं।
अब इसमें 1/2 चम्मच अरंडी का तेल और 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल मिला लें।
अब अच्छी तरह से मसाज कर बालों में लगाएं और एक घंटे तक लगा रहने दें।
इसके बाद बालों को धो लें। कुछ ही दिनो में फर्क दिखाई देने लगेगा।