सिर्फ 5 मिनट में बनाएं चॉकलेट ब्राउनी

21 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

चॉकलेट ब्राउनी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है। चाहे हॉट चॉकलेट हो या आइसक्रीम, इसमें मिलाने पर ब्राउनी का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है।

आप चाहें तो घर पर सिर्फ 5 मिनट में झटपट ब्राउनी बना सकते हैं। जानिए बनाने की आसान रेसिपी...

सबसे पहले एक बाउल में पिघली हुई चॉकलेट, चीनी, आटा, दूध और बारीक कटे अखरोट डालकर मिला लें।

आप इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाना है, ताकि गुठलियां न रहें।

एक बेकिंग ट्रे या कप लें और उस पर बटर पेपर फैलाएं। इसके ऊपर तैयार बैटर डालें और ऊपर से थोड़े से चॉको चिप्स डालें।

ब्राउनी को 75 सेकंड के लिए ओवन में रखें। स्वादिष्ट वॉलनट चॉकलेट ब्राउनी तैयार हैं।

अब ब्राउनी को एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से थोड़ी सी हॉट चॉकलेट डालें।

यदि आप चाहें, तो इन ब्राउनीज़ के ऊपर कुछ वेनिला आइसक्रीम डालें और चॉकलेट सिरप छिड़कें।

बहुत ही मुलायम और झटपट बनने वाली ब्राउनी तैयार है। बच्चों को ये खूब खिलाएं।