बसंत पंचमी पर पहनें सेलेब्स इंस्पार्यड येलो आउटफिट

09 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आमतौर पर लोग इस दिन पीले कपड़े पहनते हैं।

वहीं अगर आप भी बसंत पंचमी पर रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह के येलो ड्रेस कैरी कर सकती हैं।

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जैसे पीले रंग का वेलवेट कुर्ता बसंत पंचमी के लिए परफेक्ट ड्रेस हो सकता है, क्योंकि ये आपको गर्म रखने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देगा।

सोनम कपूर का यलो अनारकली सूट जिसमें सुनहरे रेशम के धागे से वर्क किया गया है। वहीं अनारकली सूट एक टाइमलेस फैशन आउटफिट है जो हर किसी पर अच्छा लगता है।

अगर आप ट्रेडिशनल कुर्ते से बोर हो चुकी है, तो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का येलो आउटफिट इंडो-वेर्स्टन का एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो आप बसंत पंचमी पर कैरी कर सकती हैं।

माधुरी दिक्षित का यलो हैवी वर्क पेप्लम स्टाइल सूट बसंत पंचमी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। जिसे आप पहन सकती हैं।

रवीना टंडन की तरह येलो कलर का शरारा सूट के साथ सिल्वर चोकर पहनकर खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।