08 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
हर कपल्स चाहते है कि वह अपने हनीमून पर किसी ऐसी जगह जाएं। जहां की यादें उन्हें लाइफ टाइम याद रहें।
तो चलिए आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने पार्टनर साथ जा सकते है।
1. नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में माउंटेन व्यू और कई खूबससूरत लेक भी है। जहां से सनसेट का खूबसूरत नजारा कपल्स को बेहद पसंद होता है।
2. उदयपुर- कपल्स की लिस्ट में दूसरा नाम उदयपुर का आता है। यहां आप हनीमून मनाने या वैलेंटाइन डे के लिए अपने पार्टनर के साथ भी जा सकते है।
3. मनाली- प्यार के महीने में रोमांस करने के लिए मनाली से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती है। वहीं स्नोफॉल के बीच कपल्स अपने पलों को यादगार बना सकते है।
4. मसूरी- मसूरी पार्टनर संग घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। वहीं मसूरी की हसीन वादियां कपल्स के बीच रोमांस को और बढ़ा देंगी।
5. दार्जिलिंग- अगर आपको और आपके पार्टनर को पहाड़ देखना पसंद है, तो आप अपना वैलेंटाइन डे और हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा सकते हैं। जहां आपको चारों तरफ बस प्यार का ही अहसास होगा।
6. अंडमान एंड निकोबार- अंडमान एंड निकोबार का नजारा किसी विदेशी लोकशन से कम नहीं है। ऐसे में यहां समुद्र किनारे पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर कुछ वक्त बिताना बेहद रोमांटिक हो सकता है।
7. डल लेक-डल लेक जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है। यह वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भी बहुत खूबसूरत है और यह हनीमून के लिए भी सबसे बेस्ट है।
8. जैसलमेर- इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में आप जैसलमेर से शॉपिंग कर सकते है और ये आपकी शादी के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन का ऑप्शन भी हो सकता है।
9. गंगटोक सिक्कीम में कई खूबसूरत माउंटेन व्यू है और आप यहां जाकर नेचर को एंजॉय कर सकते है।
10 गोवा- न्यूली मैरिड कपल्स के हनीमून के लिए गोवा सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है वहीं इस जगह पर आप नाइट लाइफ से लेकर, बीचेज का आनंद ले सकते हैं।