13 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: google
वैलेंटाइन डे आने में मात्र कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में अगर आप अभी कंफ्यूजन में हैं कि डेट पर जाने के लिए क्या पहनें।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इन बॉलीवुड सेलेब्स जैसी मैंचिग ड्रेस से आप इंस्प्रेशन ले सकते है।
अगर आप डेट पर जा रहे हैं तो अनुष्का और विराट कोलही जैसे मैचिंग ड्रेस कैरी कर सकते हैं, ये ड्रेस काफी क्लासी भी लगेगा।
करीना कपूर और सैफ अली खान का ये ब्लैक मैचिंग आउटफिट वैलेंटाइन डे पर आप ट्राई कर सकते हैं।
लाल रंग प्यार का कलर माना जाता है ऐसे में आप भी सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी जैसी रेड मैचिंग ड्रेस को कैरी कर सकते हैं।
आलिया और रणबीर कपूर अपने फैशन अंदाज के लिए जाने जाते हैं ऐसे में आप भी इन दोनों कपल्स के जैसा कैजुअल आउटफिट डेट पर ट्राई कर सकते हैं।
यदि आपको वैलेंटाइन पार्टी में बेहद सिंपल और एलिगेंट दिखना है तो कैटरीना जैसी लॉन्ग गाउन और विक्की जैसा कैजुअल लुक कैरी कर सकते हैं।