पीरियड्स के दौरान डार्क चॉकलेट खाने के फायदे

25 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के पेट और कमर में बहुत दर्द होता है और क्रैम्प्स भी आता है। जिससे उन्हें थकान भी बहुत महसूस होती है।

वहीं कई महिलाएं दर्द से छुटकारा पाने के लिए पीरियड्स पेन किलर टेबलेट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि डार्क चॉकलेट से भी पीरियड्स के दर्द से राहत मिलती है।

आमतौर पर डार्क चॉकलेट पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाती है। क्योंकि इसमें कोको बीन्स होते हैं, जो फ्लेवोनोइड्स का अच्छा स्रोत हैं।

पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने से दर्द में काफी हद तक राहत मिलती है। इसलिए महिलाएं पीरियड्स के समय चॉकलेट खाना पसंद करती हैं।

एनसीबीआई के एक अध्ययन के अनुसार, 28.9 प्रतिशत कॉलेज महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्हें पीरियड्स के दौरान चॉकलेट की चाहत होती है।

डार्क चॉकलेट पीरियड्स के लिए सबसे अच्छी चॉकलेट मानी जाती है। इसमें कई सारे विटामिन्स होते हैं, जो पीरियड के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

वहीं चॉकलेट खाने से महिलाओं का मूड अच्छा रहता है और डार्क चॉकलेट में सेरोटोनिन नामक एंटीडिप्रेसेंट होता है, जो महिलाओं में हो रहे मूड स्विंग्स को कम करता है।

डार्क चॉकलेट महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाले तनाव को कम करती है। चॉकलेट तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करती है।