गुलाब देने के पहले जाने लें इन रंगों मतलब

07 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

अपने प्यार का इज़हार करने के लिए कपल्स गुलाब का सहारा लेते हैं। वहीं अगर आप भी इस वैलंटाइन डे पर अपने दिल का हाल किसी को बताने वाले हैं।

तो गुलाब देने से पहले ये जान लें। कि हर गुलाब का एक अलग और खास मतलब होता है। आइए जानते है...

दो दिल अपनी फीलिंग्स को बयां करने के लिए लाल गुलाब का सहारा लेते है। वहीं लाल गुलाब का मतलब होता है कि 'मुझे तुमसे प्यार है'।

तो अगर आपको भी किसी को आई लव यू कहना है तो आप उसे लाल गुलाब दे सकते हैं। लाल गुलाब प्यार, रिश्ते की खूबसूरती, रिलेशनशिप के लिए सम्मान और रोमांस को दर्शाता है।

यदि आप भी किसी व्यक्ति को उसकी सच्ची दोस्ती के लिए शुक्रिया कहना चाहते हैं तो उसे पिंक रोज गिफ्ट कर सकते हैं।

पर्पल गुलाब मैसेज देता है कि आपको सामने वाला व्यक्ति पहली नजर में ही पसंद आ गया था और आप उसे पर्पल गुलाब देकर अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इसके साथ ही अगर आप किसी व्यक्ति को थैंक्यू बोलना चाहते हैं या उसकी खूबसूरती की तारीफ करने के लिए लफ्ज ढ़ूंढ रहे हैं, तो उसे पिच रंग का गुलाब दें।

पीला गुलाब खुशनुमा दोस्ती का रंग है। अपने दोस्त के लिए केयर, खुशी और दोस्ती को बयां करने के लिए आप उसे पीले रंग के गुलाब का तोहफा दे सकते है।

सफेद गुलाब ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसके बारे में आप हमेशा अच्छा ही सोचते हैं। ये रंग शांति और सौहार्द का भी प्रतीक है और आप इस रंग के गुलाब का उपयोग माफी मांगने के लिए भी कर सकते हैं।