28 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
मशरूम में कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, कि मशरूम त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता है।
तो चलिए आज हम आपको मशरूम फेस पैक बनाने का तरीका बताएंगे।
जिससे आप मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा पा सकते है।
सबसे पहले ओट्स और मशरूम को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
फिर नींबू का रस, विटामिन ई कैप्सूल अच्छी तरह मिला लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं।
इस पेस्ट को करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें।
इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।