इस बार होली पर बनाएं बादाम फ्लेवर वाली मजेदार ठंडाई

12 Mar 2024

फोटो क्रेडिट: Google

फाल्गुन का महीना शुरू होते ही सभी के घरों में होली की तैयारियां शुरू हो जाती है। हिंदू धर्म में होली सबसे अहम और बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है।

होली के दिन सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं। ऐसे में जिस तरह गुजिया के बिना होली का त्योहार फीका है उसी तरह ठंडाई के बिना होली अधूरी मानी जाती है।

तो चलिए आज हम आपको बताएंगे की इस बार होली पर स्पेशल ठंडाई कैसे बनाएं। जो आपके त्योहर में और चार चांद लगा दें। देखें बनाने की आसान रेसिपी...

ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर, 1 चम्मच सौंफ, 2 चम्मच खसखस, 5-6 काली मिर्च, 3/4 चम्मच केसर लें।

फिर इन सभी सूखी सामग्रियों को मिलाकर एक साथ अच्छे से ग्राइंड कर लें। इसके बाद अब दूध में चीनी और कुछ केसर के स्ट्रैंड्स के साथ अच्छे से उबाल लें।

इसके बाद जब दूध अच्छे से उबल जाएं तो इस दूध में ही ठंडाई पाउडर डालें। इसके बाद ये तैयार ठंडाई को कम-से-कम 1-4 घंटे तक फ्रिज में रखें।

अब इस तैयार ठंडाई में ऊपर से गुलाब शरबत मिलकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।