Summer Skin Care Tips: गर्मियां शुरू हो गई है और टेंप्रचर में बढ़ोतरी लगातार देखने को मिल रही है। ऐसे में अभी से लोगों को तपती धूप और पसीने के कारण कई स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है। टैनिंग और सनबर्न जैसे समस्याएं काफी सामान्य है, लेकिन चिलचिलाती गर्मी में त्वचा का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में ऱखते हुए, यहां हम आपके लिए कुछ आसान और प्रभावी स्किन केयर टिप्स लेकर आए हैं, जिनको फॉलो करने से आप गर्मी में भी ग्लोइंग और हाइड्रेटेड स्किन को पा सकते हैं। देखिए इन असरदार उपाय के बारें।
गर्मियों में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय-
1. धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन-
अगर आपको गर्मी के मौसम में घर से बाहर जाना पड़ता है, तो ऐसे में स्किन को टैनिंग, सनबर्न से बचाने के लिए SPF50++ की सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इसे आप अपने चेहरे के साथ-साथ पूरी बॉडी पर भी अप्लाई करें। यह आपको धूप से बचाती है और स्कीन को हेल्दी रखती है।
2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-
गर्मियों के दिनों में तेज धूप के कारण शरीर पानी की कमी महसूस करने लगता है। इसलिए आपको दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है।
3. फल-
गर्मियों के मौसम में फल और ठंडी चीजों को अपने खाने में शामिल जरूर करना चाहिए। इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी और एनर्जी मिलती है।
4. हल्के और सूती कपड़े-
गर्मी के मौसम में कपड़ो का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आपको टाइट और सिलिकॉन के कपड़े न पहनकर, सूती और हल्के कपड़े वेयर करना चाहिए। इससे आपको थोड़ा कम गर्मी का अहसास होगा। साथ ही घर से बाहर निकलते समय सन ग्लासेस, छतरी और स्टॉल को साथ में जरूर लें।