Bhindi Masala Recipe: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और डिनर में कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो भिंडी मसाला आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह स्वादिष्ट, मसालेदार और झटपट बनने वाली डिश है, जिसे आप कम समय में तैयार कर सकते हैं और पूरे परिवार को खुश कर सकते हैं।
खास बात यह है कि भिंडी मसाला न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। सही मसालों और आसान विधि के साथ इसे बनाया जाए, तो यह रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देती है। आइए जानते हैं 15 मिनट में बनने वाली इस शानदार रेसिपी के बारे में।
भिंडी मसाला बनाने के लिए सामग्री
- भिंडी - 250 ग्राम (धोकर और काटकर)
- प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
- अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 2 चम्मच
भिंडी मसाला बनाने का तरीका
भिंडी मसाला की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर सूखा लें। ध्यान रखें कि भिंडी में पानी न रहे, वरना यह चिपचिपी हो सकती है। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें भिंडी डालकर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक हल्का क्रिस्पी होने तक भून लें। इससे भिंडी की चिपचिपाहट खत्म हो जाती है। फिर इसे अलग निकाल लें।
Mango Falooda Ice Cream: घर पर बनाएं मैंगो फालूदा आइस्क्रीम, जो खाएगा रेसिपी पूछे बिना नहीं रहेगा
Copper Utensils: तांबे के बर्तन में पानी पीना कर सकता है कमाल! इन 5 फायदों को जानकर चौंक जाएंगे
Less Sleep Side Effects: नींद की कमी बना सकती है बीमार! शुरू हो सकती हैं 5 परेशानियां
Cucumber Buying: ताजा खीरा घर लाना चाहते हैं? खरीदते वक्त इन बातों का रखे ध्यान
उसी कढ़ाही में तेल डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। इसके बाद टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। मसाले को अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं, ताकि स्वाद अच्छे से निकल आए।
अब फ्राई की हुई भिंडी को मसाले में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में गरम मसाला डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। तैयार भिंडी मसाला को गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ परोसें। यह डिश आपके डिनर का स्वाद दोगुना कर देगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)