Beetroot Oats Idli Recipe: अक्सर सुबह के नाश्ते में लोग हेल्दी और टेस्टी नाश्ता ढूंढते हैं। लेकिन उस वक्त जल्दबाजी में हमें समझ नहीं आता है कि क्या बनाएं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद है।
ये भी पढ़े- सर्दियों में सुबह नाश्ते में बनाएं टेस्टी ज्वार डोसा, वेट लॉस जर्नी में मिलेंगे कई फायदे, जानें रेसिपी
चुकंदर ओट्स इडली बनाने की सामग्री
- 1 कप इंस्टेंट ओट्स पाउडर
- 1/2 कप सूजी
- 1/2 चुकंदर
- 1/2कप दही
- 1/2 छोटा चम्मच- फ्रूट सॉल्ट
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार पानी
- ग्रीसिंग के लिए तेल
ये भी पढ़े- वीकेंड पर बनाएं वेजिटेबल पुलाव, बड़ों से लेकर बच्चों तक आएगा पसंद, जानें रेसिपी
चुकंदर ओट्स इडली बनाने का तरीका
- चुकंदर ओट्स इडली बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को अच्छी तरह से पीसकर उसका पाउडर बना लें।
- फिर फ्रूट सॉल्ट को छोड़कर सभी चीजों को एक बाउल में डालें।
- इसके बाद इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं और इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- दूसरी तरफ, इडली स्टैंड में पानी डालें और उबाल आने दें।
- फिर जब इडली बैटर को सेट हो जाए। तब इसमें फ्रूट सॉल्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद इडली ट्रे को तेल से चिकना कर लें।
- फिर बैटर डालें और उसे 10-15 मिनट तक स्टीम करें।
- इडली में चाकू लगाकर चेक करें। कि ये पका हैं या नहीं।
- बस अब आपकी गरमागरम चुकंदर इडली तैयार है।
- इसे नारियल की चटनी के साथ परोसे और आनंद लें।










