Yogasana For Heart: हार्ट को हेल्दी रखने में कुछ योगासन बहुत मददगार होते हैं। हालांकि सभी योगासन हमारी ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचा सकते हैं।

Yogasana For Heart: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हार्ट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खराब खानपान, स्ट्रेस और फिजिकल एक्टिविटी की कमी सीधे दिल की सेहत पर असर डालती है। ऐसे में अगर आप बिना दवा के अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो योग एक बेहतरीन और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है।

योग न सिर्फ शरीर को फिट रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। कुछ खास योगासन ऐसे हैं, जिन्हें नियमित रूप से करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल मजबूत बनता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 असरदार योगासन और उन्हें करने का सही तरीका।

5 योगासन हार्ट रखेंगे हेल्दी 

ताड़ासन
ताड़ासन शरीर को संतुलित रखने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर उठाएं और शरीर को खींचें। यह आसन दिल तक ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर करता है।

भुजंगासन
भुजंगासन छाती को खोलने में मदद करता है, जिससे फेफड़े और दिल दोनों मजबूत होते हैं। पेट के बल लेटकर शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।

Lemon Pasta Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल लेमन पास्ता, हर बाइट में मिलेगा टेस्टी फ्लेवर

Amla Benefits: रोज़ एक आंवला खाएंगे तो इम्यूनिटी होगी फौलादी! जानें इसके 6 चौंकाने वाले फायदे

Cardamom Plantation: घर में उगाना चाहते हैं इलायची का पौधा? जानिए प्लांटेशन और देखभाल का तरीका

Chia Seeds Benefits: दिल को मजबूत बनाएगा चिया सीड्स! इन 6 फायदों से बढ़ेगी ओवरऑल फिटनेस

वृक्षासन
यह आसन शरीर के संतुलन को बढ़ाता है और मन को शांत करता है। एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर रखें और हाथ जोड़कर संतुलन बनाएं। इससे तनाव कम होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है।

सेतु बंधासन
यह आसन दिल और फेफड़ों को मजबूत करता है। पीठ के बल लेटकर कूल्हों को ऊपर उठाएं और शरीर को ब्रिज की तरह बनाएं। यह ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम
यह एक प्रभावी ब्रीदिंग एक्सरसाइज है, जो हार्ट रेट को नियंत्रित करती है और तनाव को कम करती है। रोजाना 10-15 मिनट इसका अभ्यास करने से दिल स्वस्थ रहता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)