Logo
10 जुलाई को अंबानी हाउस एंटीलिया में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले खास शिव-शक्ति पूजा का आयोजन हुआ। इसके बाद मेहंदी सेरेमनी होस्ट की गई। मेहंदी फंक्शन से कपल की पहली तस्वीरें सामने आई हैं।

Anant-Radhika Mehendi Ceremony: मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगें। इससे पहले, अंबानी परिवार के आवास एंटीलिया में 3 जुलाई से मामेरू कार्यक्रम के साथ शादी समारोह का जश्न शुरू हुआ था। हल्दी और संगीत फंक्शन के बाद 10 जुलाई को कपल के लिए अंबानी फैमिली ने विशेष शिव-शक्ति पूजा रखी थी, जिसके बाद मेहंदी फंक्शन का आयोजन हुआ।

शिव-शक्ति पूजा और मेहंदी सेरेमनी में बी-टाउन सेलेब्स ने एक बार फिर शामिल होकर खूब लाइमलाइट लूटी। वहीं दूल्हा-दुल्हन अनंत और राधिका का पहला लुक भी सामने आ गया है। मेहंदी फंक्शन में कपल रॉयल अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस दौरान अनंत ब्लू रंग के आउटफिट में नजर आए, तो वहीं अनंत की दुल्हनियां राधिका मल्टी कलर वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपल का रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है।

Anant-Radhika Mehendi
 

वहीं मेहंदी फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स का भी बेलबाला रहा। सेरेमनी में जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, रणवीर सिंह, मानुषी छिल्लर, एम एस धोनी और साक्षी, संजय दत्त समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने अपने हाथों पर मेहंदी भी लगवाई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फंक्शन की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Ananya Panday, Shanaya Kapoor
 

इस दौरान नीता अंबानी का लुक भी देखने लायक था। ब्लू-ग्रीन रंग के हैवी लहंगे में नीता अंबानी बेहद रॉयल और खूबसूरत लगीं। उन्होंने पैपराजी को धन्यवाद दिया और उनके लिए पोज दिए। 

5379487