Logo
UKSSSC Group 'C' Recruitment 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप 'सी' के 241 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती सहायक कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला सहायक जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए है।

UKSSSC Group 'C' Recruitment 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप 'सी' के 241 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती सहायक कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला सहायक जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए है। यदि आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो आप UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

खाली पदों की संख्या:

  1. सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा) - 07 पद
  2. वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक - 03 पद
  3. फार्मासिस्ट - 10 पद
  4. कैमिस्ट - 12 पद
  5. प्राविधिक सहायक वर्ग (अभियंत्रण शाखा) - 03 पद
  6. प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) - 06 पद
  7. मशरूम पर्यवेक्षक - 05 पद
  8. प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) - 06 पद
  9. प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) - 06 पद
  10. प्रयोगशाला सहायक - 07 पद
  11. पशुधन प्रसार अधिकारी - 120 पद
  12. खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (कैनिंग) - 19 पद
  13. खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) - 01 पद
  14. फोटोग्राफर - 03 पद
  15. स्नातक सहायक - 02 पद
  16. प्रतिरूप सहायक - 25 पद
  17. वैज्ञानिक सहायक - 06 पद
  18. वन दरोगा - 01 पद

योग्यता 
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पदानुसार शैक्षिक योग्यता पूरी करनी होगी। इसके तहत 12वीं, बीएससी, डिग्री, डिप्लोमा, और मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

आयुसीमा
 उम्मीदवार की अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमान: 
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

  1. अनारक्षित/राज्य के ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
  2. राज्य के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • UKSSSC भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने नाम, आयु, शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज़ (जैसे शैक्षिक प्रमाणपत्र) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर आवेदन पत्र जमा करें।
5379487