भोपाल, संजीव सक्सेना
भोपाल की रमशा बनेंगी डीएसपी
भोपाल की रमशा अंसारी ने एक्सीलेंस कॉलेज से बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया है। रमशा अंसारी अब डीएसपी बनने जा रही हैं। इनके पिता मोहम्मद अंसारी कृषि विभाग में यूडीसी, मां संजीदा अंसारी हाउस वाइफ हैं। रमशा अंसारी के अनुसार कड़ी मेहनत के बल पर तीसरी बार में उन्हें यह सफलता मिली है। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के अनुसार उक्त सूची में अभी केवल 87 प्रतिशत मुख्य भाग की चयन सूची जारी की है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की जानकारी दी गई है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में न्यायालयीन प्रकरण के फैसले के बाद बाकी नामों की घोषणा की भी बात कही गई है।
MPPSC Result 2022: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक करें।
456 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापन 30 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें 456 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2024 के बीच हुआ था। इसके परिणाम 7 जून 2024 को घोषित हुए थे। इसके बाद आवेदकों के साक्षात्कार 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 के बीच लिए गए थे। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 18 जनवरी 2025 को जारी की गई है। शेष 13 प्रतिशत का रिजल्ट शेष है।










