50 प्लस महिलाओं के लिए Madhuri Dixit जैसे ट्रेंडी लुक

21 Mar 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज भी लोगों के दिलों पर छाई हैं। उनकी सादगी और एलीगेंट फैशन सेंस लोगों का खूब ध्यान खींचता है।

माधुरी दीक्षित की उम्र 50 साल से अधिक है। उनका फैशन सेंस आज भी यंग लड़कियों को टक्कर देता है। 50 साल से अधिक उम्र की महिलाएं माधुरी की तरह ट्रेंडी लुक को अपना सकती हैं।

साड़ी महिलाओं की पहली पसंद होती है। आप भी एक्ट्रेस की तरह अपने स्किन टोन के मुताबिक ब्राइट कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं। हैवी पार्टी लुक के लिए मैचिंग ज्वेलेरी जरूर पहनें।

किसी भी पार्टी के लिए डिजाइनर आउटफिट आप पर अच्छा लुक देंगे। उम्र के साथ-साथ ट्रेंडी फैशन फॉलो करने से आपके अंदर कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है।

वाइब्रेंट कलर इन दिनों ट्रेंड में हैं। एक्ट्रेस का इस तरह का वाइब्रेंट सूट-सेट आपको ट्रेंडी लुक देगा। कलर आपने स्किन टोन के हिसाब से चूज़ करें।

आजकल को-ऑर्ड सेट आउटफिट फैशन में है। मोनोक्रोमैटिक रंग के को-ऑर्ड ड्रेस आपको ट्रेंडी लुक तो देगा ही, साथ ही ये आरामदायक भी हैं।

जंप सूट या सैटिन शर्ट-पैंट आउटफिट आपको जवां दिखाने के लिए परफेक्ट है। ये कम्फर्टेबल भी हैं और इसमें खुद को यंग महसूस करेंगे।

शादी फंक्शन के लिए महिलाओं पर लहंगे खूब जंचते हैं। हर उम्र की महिलाओं पर लंहगे अच्छे लगते हैं जिसमें उनकी खूबसूरती निखरके दिखती है।