20 Mar 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
ऐसी कई फिल्में हैं जिसमें तमाम अभिनेताओं ने विलेन का रोल बखूबी निभाया है जो आज भी दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देता है।
इनमें से कौन है सबसे ज्यादा कमाई करने वाले विलेन, आइए जानते हैं...
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ एक्टर यश को आगामी फिल्म 'रामायण' के लिए साइन किया है। इस फिल्म में वह रावण की भूमिका में नजर आएंगे, तो वहीं रणबीर कपूर राम के किरदार में होंगे।
खबरे हैं कि 'रामायण' के लिए यश को ₹150 करोड़ की फीस दी जा रही है। इसी के साथ ये हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे विलेन होंगे।
कमल हासन अपकमिंग फिल्म 'कल्की 2898 AD' में विलेन बनेंगे। इस फिल्म के लिए उन्हें ₹25 करोड़ की फीस दी जा रही है।
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'जवान' में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति ने विलेन की भूमिका निभाने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने खलनायक अलाउद्दीन खिलजी का बखूबी रोल निभाया था। इसके लिए उन्हें ₹13 करोड़ फीस दी गई थी।
सलमान खान-कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' के लिए विलेन बने इमरान हाशमी को ₹10 करोड़ दिए गए थे।
'आदिपुरुष' (2023) में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्होंने ₹10 करोड़ फीस ली थी। हालांकि फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हुई थी और इसकी खूब आलोचनाएं भी हुईं।
KGF 2 में संजय दत्त ने खतरनाक विलेन का रोल निभाया था जिसके लिए उन्हें 8-9 करोड़ रुपए फीस दी गई थी।
एक जमाने में अभिनेता प्राण खलनायक की भूमिका निभाने वाले टॉप एक्टर थे। उस दौर में उनकी फीस लगभग ₹600 होती थी, जो उस वक्त के सबसे महंगे विलेन हुआ करते थे।