19 साल बाद OTT पर रिलीज हुई 'ब्लैक', जाने कहां देखें फिल्म

05 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Google

दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' साल 2005 में रिलीज हुई थी।

'ब्लैक' में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने बहरी-नेत्रहीन स्टूडेंट का रोल निभाया था।

तो वहीं अमिताभ बच्चन ने टीचर की भूमिका निभाकर अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया था।

उस वक्त इस फिल्म को 10 से भी ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे।

19 साल बाद ये फिल्म एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है।

'ब्लैक' के 19 साल पूरे होने पर ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है।

आप ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।