यामी गौतम अपनी बहन सुरीली के साथ भरे थिएटर में ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंची। फिल्म को देखकर दोनों ने खूब एंजॉय किया। देखे वायरल वीडियो।

Yami Gautam: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में अपनी बहन सुरीली गौतम के साथ चुपके से थिएटर पहुंचीं, जहां उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी। खास बात यह है कि इस फिल्म को उनके पति आदित्य धर ने बनाया है और इसमें यामी का कैमियो भी है। यामी की बहन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो और यामी साथ में फिल्म देख रही है। 

वीडियो में दिखा मजेदार पल

वीडियो में दोनों बहनों ने फिल्म दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में देखी। सुरीली गौतम ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे यामी ने रीशेयर किया। यामी अपने कैमियो सीन पर मुस्कुराती भी दिखाई दी।

यामी गौतम का फिल्म में एक छोटा सीन है। उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले इसे देखा था और अब दोबारा अपने बहन के साथ थिएटर में जाकर मजा लिया। 

यह भी पढ़े - थिएटर में गालियां म्यूट, OTT पर अनकट? दीपक तिजोरी ने 'धुरंधर 2' को लेकर CBFC के सेंसरशिप पर उठाए सवाल

सुरीली गौतम ने दी बधाई

सुरीली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक बार फिर आदित्य धर को सलाम। शानदार फिल्म, हमें आप पर गर्व है। मेरी प्यारी बहन यामी, तुम्हें ढेर सारा प्यार।”

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका

 Dhurandhar 2

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने आठ दिनों में वर्ल्डवाइड 1080 करोड़ और भारत में 674.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। पहले पार्ट ने 1,307.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

कास्ट और बजट

फिल्म में यामी गौतम के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और अन्य कई कलाकार हैं। दोनों पार्ट्स का कुल बजट 255 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े - धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पठान-कल्कि 2898 AD और दंगल के रिकॉर्ड को पछाड़ा!