Logo
बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा जल्द शादी करने जा रही हैं। वह काफी समय से बॉयफ्रेंड जहीर इबाल को डेट कर रही हैं और खबरें है कि कपल इस साल जून के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: साल 2024 की शुरुआत से ही बी-टाउन सेलेब्स के घरों में महफिल सजी हुई है। 3 जनवरी को जहां आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे ने शादी की, तो वहीं फरवरी में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने सात फेरे लिए। तापसी पन्नू-मैथियास बो, पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा, गोविंदा की भांजी आरती सिंह और अंबानी फैमिली समेत कई सेलेब्स के घर शादी की शहनाई गूंजी। वहीं अब एक और बॉलीवुड कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

सोनाक्षी बनेंगी दुल्हनियां
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जहां इन दिनों संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ के लिए चर्चाओं में, वहीं उनसे जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग जल्द शादी करने जा रही हैं। 37 वर्षीय एक्ट्रेस काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं।

हालांकि अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन अक्सर उन्हें कई इवेंट या पार्टीज में साथ स्पॉट किया गया है। दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। वहीं अब खबर हैं कि कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया है।

इस दिन शादी करेंगे जहीर-सोनाक्षी
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में एक्टर जहीर इकबाल से शादी करेंगी। शादी में कपल के परिवार व करीबी मौदूज होंगे। इसके अलावा‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट को भी इन्वाइट किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनाक्षी का वेडिंग इन्विटेशन कार्ड मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया जाएगा। इस पर लिखा होगा- ‘अफवाहें सच हैं..।’ शादी समारोह में शामिल होने वाली सभी मेहमानों से फॉर्मल्स यानी पारंपरिक/ औपचारिक आउटफिट में आने की रिक्वेस्ट की गई है। यह सेलिब्रेशन मुंबई के बेस्टियन में होगा। आपको बता दें, इस रेस्टोरेंट की ओनर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हैं।

कौन हैं जहीर इकबाल
जहीर इकबाल बॉलीवुड एक्टर हैं। वे एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। जहीर इकबाल को 2019 में आई फिल्म 'नोटबुक' में देखा गया था। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी जिन्हें सलमान खान ने लॉन्च किया था। इसके अलावा जहीर और सोनाक्षी सिन्हा को साथ में फिल्म 'डबल एक्सल' में भी देखा गया है। 

5379487