Dhurandhar: दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसके बाद ये फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई। हाई-ऑक्टेन एक्शन, दमदार कहानी और स्टारकास्ट की वजह से यह फिल्म देश ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा में रही।
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने इसे 'प्रोपेगेंडा' बताया, वहीं दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर इसका समर्थन किया है।
'धुरंधर' के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने हाल ही में ‘धुरंधर’ देखी और यह एक 'बिल्कुल मास्टरपीस' है। उन्होंने कहा- 'धुरंधर'। ये कैसी 'प्रोपेगेंडा' फिल्म? फिल्म तो फिल्म ही होती है। ये एक बेहतरीन फिल्म है, बेहद दिलचस्प और मनोरंजक, जिसे पूरी ईमानदारी से बनाया गया है। बैंकॉक, थाईलैंड (पाकिस्तान को दर्शाते हुए) में बने सेट भी बेहद खूबसूरती से और वास्तविक ढंग से तैयार किए गए हैं।
Wow! Just happened to see the most talked about film an absolute masterpiece
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 25, 2026
'Dhurandhar'. What 'propaganda' film??? A film is a film is a film. It's a great film, gripping interesting & full of entertainment, made with sincerity. The sets too have been created beautifully in…
रणवीर सिंह और स्टारकास्ट की तारीफ
फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह की शत्रुघ्न सिन्हा ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर इस किरदार में पूरी तरह फिट बैठते हैं। साथ ही संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के अभिनय को भी सराहा, और डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम की तारीफ की।
'धुरंधर' की कहानी और सीक्वल की तैयारी
निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और देखते ही देखते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई। यह एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तानी नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए खतरनाक मिशन पर निकलता है।
अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को पैन-इंडिया रिलीज के लिए तैयार है।









