बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक देर रात उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। आज हेल्थ बुलेटिन जारी होगा।

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान (Salim Khan) को मुंबई के लीलावती  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआत में डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई थी, लेकिन देर रात खबरें आई कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। हालांकि इस बारे में अब तक अस्पताल या परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

सलीम खान का ऑपरेशन हो चुका हैं

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक डॉक्टर्स ने पुष्टि की है कि सलीम खान का ऑपरेशन हो चुका है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर्स की टीम लगातार सीलम खान की मॉनिटरिंग कर रही है।

तबीयत बिगड़ने की वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान को घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। बाद में दिमाग में खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग की बात सामने आई। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।आज हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा।

परिवार अस्पताल पहुंचा

पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही सलमान खान शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे। देर रात उन्हें अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया, जहां वो भावुक नजर आए। परिवार के अन्य सदस्य जैसे अरबाज खान, अलवीरा, अर्पिता, अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। सलीम खान की पत्नी सलमा खान और हेलेन भी उनके साथ हैं।

जावेद अख्तर और संजय दत्त भी पहुंचे

सलीम खान के करीबी दोस्त और मशहूर लेखक जावेद अख्तर भी अस्पताल पहुंचे। अभिनेता संजय दत्त ने भी उनका हालचाल लिया। अस्पताल के बाहर लगातार लोगों की आवाजाही देखी जा रही है।

फैंस कर रहे दुआ

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम

90 वर्षीय सलीम खान हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक रहे हैं। उन्होंने ‘बारात’ और ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई।