Rohit Shetty Firing: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से 6 आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस कई राज्यों में छापेमारी और तलाश अभियान में जुटी हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इन आरोपियों को राजस्थान से पकड़ा गया है और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया, "अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।"
#WATCH | Firing incident outside Rohit Shetty's house | Six more accused arrested in connection with the firing. They have been arrested from Rajasthan and are being brought to Mumbai.
— ANI (@ANI) February 16, 2026
A total of 11 people have been arrested so far. pic.twitter.com/H8vJedoLjf
इससे पहले, बुधवार को पांच आरोपियों को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) की विशेष अदालत में पेश किया गया था। मुंबई पुलिस ने हमले के पीछे एक संगठित अपराध नेटवर्क की संलिप्तता का संदेह जताते हुए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) की धाराओं को लागू किया है। अदालत ने सभी पांच आरोपियों को 17 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है
सोशल मीडिया पोस्ट और सीक्रेट चैट की जांच
सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली गई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी आपस में ‘सिग्नल’ ऐप के माध्यम से संपर्क में थे, ताकि बातचीत गोपनीय रखी जा सके। पुलिस अब डिलीट किए गए चैट्स को रिकवर करने की कोशिश कर रही है, जिनका संबंध शुभम लोनकर से बताया जा रहा है।
गैंग कनेक्शन की जांच
मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी आसाराम फासले पिछले चार वर्षों से कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था और पेशे से एक गैरेज मैकेनिक था। पुलिस के मुताबिक, वह शुभम लोनकर के प्रभाव में गैंग से जुड़ा। लोनकर को बाबा सिद्दिकी हत्याकांड और रोहित शेट्टी फायरिंग मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
जांच एजेंसियों का दावा है कि लोनकर के निर्देश पर आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए, जिन्हें बाद में अज्ञात शूटर ने वारदात में इस्तेमाल किया।








