Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ लेकर पर्सनल तक हमेशा सुर्खियों में रहती है। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है और अपनी बेटी मालती मैरी के साथ बिताए हुए हर छोटे-छोटे पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है।
प्रियंका ने शेयर किया मालती का क्यूट मोमेंट
प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें निक-प्रियंका की लाडली को इंग्लिश में बातें करते सुनकर उनके फैन्स बेहद खुश हो रहे हैं और उनकी बेटी लाडली की प्यारी आवाज पर लोग खूब प्यार लुटा रहे है। प्रियंका अपनी बेटी मालती को हाइक पर लेकर गई थीं। जहां उसने खूब मस्तियां कीं। वहीं एक्ट्रेस ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, प्रकृति का जादू, उसकी पहली हाइक, उसने सबकुछ छुआ। आगे प्रियंका ने लिखा, कि जब वो कीचड़ में तब तक कूदती रही जब तक कीचड़ में लथ-पथ नहीं हो गई। उसे रियल में पहली बार सब कुछ करते हुए देखना मेरे लिए एक अलग ही एक्सपीरियंस है और मानों ये एक जादुई एहसास है। जो वो मेरी जिंदगी में हर रोज बिखेरती रहती है।
फैंस ने की मालती के आवाज की तारीफें
इसके साथ ही आप इन तस्वीरों और वीडियो में देख सकते है कि मालती की मिट्टी, कीचड़, घास और नेचर को देखकर काफी खुश होती नजर आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में आप देख सकते है कि वो अपनी मां प्रियंका के साथ स्नैक्स का आनंद लेते हुए दिख रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वे मालती से पूछती नजर आ रही हैं कि 'हम कहां जा रहे हैं?' जिसमें उनकी प्यारी आवाज सुनने को मिल रही है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया फैंस जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। जिसके बाद एक यूजर ने लिखा, 'मालती बहुत प्यारी लग रही हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'मालती की आवाज बहुत प्यारी है।' तीसरे ने लिखा, 'प्रियंका मैम आपकी बेटी बहुत खूबसूरत है।'
प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर
प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर की बात करें, तो एक्ट्रेस के पास हॉलीवुड के दो अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' भी नजर दिखने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के संग नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म की मेकिंग रीमा कागती ने किया है और फिल्म को डायरेक्ट एक्टर फरहान अख्तर कर रहे हैं।










