Karan-Tejasswi: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है करण की अपनी गर्लफ्रेंड के लिए दीवानगी।
हाल ही में मुंबई में एक रमजान समारोह के दौरान करण ने अपने सीने पर तेजस्वी के चेहरे का टैटू फ्लॉन्ट करते दिखे, जिसे देखकर फैंस हैरान भी रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
करण ने सीने पर बनाया गर्लफ्रेंड का टैटू
वायरल वीडियो में करण कुंद्रा के सीने के पर तेजस्वी के चेहरे का बड़ा सा पोर्ट्रेट बना दिख रहा है। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि यह टैटू पर्मनेंट है या सिर्फ टेम्पररी डिजाइन किया गया है। कुछ लोगों ने ये भी सवाल उठाए कि क्या करण ने ये कदम सिर्फ शो साइको सैयां के प्रमोशन के लिए उठाया है, और ये टैटू केवल “स्टिकर” है यह वाकई पर्मनेंट टैटू है।
फैंस बोले - 'प्यार में है आदमी'
सोशल मीडिया पर ‘तेजरन’ फैंस इस जेस्चर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने कमेंट किया, “Men in love”, तो किसी ने लिखा, “वो सच में उसे दिल के करीब रखना चाहता है।” कई यूजर्स ने इसे बेहद क्यूट बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे रोमांटिक सरप्राइज कहा।
कैसे शुरू हुई ‘तेजरन’ की लव स्टोरी?
करण और तेजस्वी की मुलाकात 2021 में रियलिटी शो बिग बॉस 15 के सेट पर हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई। टास्क, इमोशनल पलों और साथ बिताए समय ने उनके रिश्ते को मजबूत बनाया।
फैंस ने इस जोड़ी को प्यार से ‘तेजरन’ नाम दिया। हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान करण ने खुलासा किया कि वे इस साल शादी की योजना बना रहे हैं।