करण जौहर ने 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एक्टिंग और आदित्य धर के निर्देशन को शानदार बताते हुए कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

Dhurandhar 2: इस वक्त हर तरफ फिल्म धुरंधर की गूंज है। सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक, धुरंधर का क्रेज बखूबी देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) धुरंधर 2 के कायल हो गए हैं।

करण ने अपने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफों के कसीदे पढ़ते हुए जमकर तारीफ की। उन्होंने साफ कहा कि यह फिल्म सिर्फ देशभक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा गहराई और भावनाएं अपने अंदर समेटे हुए है।

करण जौहर ने 'धुरंधर 2' की तारीफ की

करण जौहर ने अपने नोट में लिखा कि फिल्म को लेकर ‘हाइपर अल्फा एनर्जी’ और ‘डीप रूटेड पैट्रियोटिज्म’ पर बहस जरूर होगी, लेकिन धुरंधर 2 इन सब से कहीं आगे की फिल्म है। उन्होंने खासतौर पर रणवीर सिंह के किरदार ‘जसकीरत’ की बैकस्टोरी को दिल छू लेने वाला बताया और कहा कि इस किरदार के जरिए देश के लिए किए गए बलिदान को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO day 9: 'धुरंधर: द रिवेंज' की धुंआधार कमाई जारी, ₹700 करोड़ कमाकर इन फिल्मों को चटाई धूल

निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए करण ने लिखा- वह कितने आश्चर्यजनक और आउटस्टेंडिंग फिल्ममेकर हैं... वह न केवल मेनस्ट्रीम बेंचमार्क को ऊपर उठाते हैं बल्कि एक नया स्तर भी बनाते हैं... ये नया निर्देशक है! बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़के घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड मारेगा भी।

'ये रणवीर के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस है'

रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर बात करते हुए करण जौहर ने उन्हें ‘ट्रू धुरंधर मूवी स्टार’ बताया। उन्होंने कहा कि यह रणवीर के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है, जिसने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Viral Exam paper: क्लासरूम जा पहुंचा 'धुरंधर' फीवर... एग्जाम पेपर में छाया रहमान डकैत, हमजा का नाम, स्टूडेंट्स रह गए हैरान!

अपने नोट के आखिर में करण ने भावुक होते हुए लिखा कि धुरंधर 2 ने उन्हें 70 के दशक के सिंगल स्क्रीन सिनेमा की याद दिला दी, जब वे बड़े पर्दे पर हिंदी फिल्मों का जादू देखकर इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का सपना देखते थे। उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व और आभार भी जताया।

Ranveer Singh in Dhurandhar 2

बॉक्स ऑफिस पर भी जारी है जलवा

अगर फिल्म की कमाई की बात करें, तो धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9 दिनों में ही भारत में करीब 715.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं नौवें दिन फिल्म ने लगभग 41.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार है और यह 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।