Logo
गीतकार जावेद अख्तर ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने के बैन के सवाल पर रिएक्ट किया है। हाल ही में भारत में फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर रोक लगी है।

Javed Akhtar: गीतकार जावेद अख्तर ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर रिएक्ट किया है। उनका कहना है कि इस समय जैसे भारत-पाकिस्तान के संबंध है ऐसे में पाक कलाकारों का यहां काम करना सही नहीं होगा। 

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद देश का दिल दहल गया है। वहीं पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की आगामी फिल्म 'अबीर गुलाल' भारत में रिलीज होने जा रही थी जिसपर रोक लगा दी गई है। इसपर जावेद अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जावेद अख्तर ने पाक कलाकारों के सवाल पर दिया जवाब
पीटीआई के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने की इजाजत होनी चाहिए? इसपर अख्तर ने कहा- 'यह संभव नहीं है।' उन्होंने कहा- "इस बारे में बेहतर समय में सोचा जा सकता है और उम्मीद है कि कुछ वर्षों के बाद कुछ समझ पैदा होगी, और पाकिस्तान की ओर से भारत के प्रति बेहतर रवैया होने की उम्मीद है। इस पर तब विचार किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल यह सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए।"

ये भी पढ़ें-  पहलगाम हमले के बाद सलमान खान ने UK टूर किया पोस्टपोन; दुख जताते हुए कही बड़ी बात

जब उनसे पूछा गया कि पाक कलाकारों पर बैन उचित होगा? इसपर अख्तर ने कहा- "हाल ही में पहलगाम में जो कुछ हुआ है, उसके कारण शायद ही (दोनों देशों में) कोई दोस्ताना भावना या गर्मजोशी है। ये सवाल पैदा नहीं होता। सवाल यह होना चाहिए कि क्या हमें पाकिस्तानी कलाकारों को यहां काम करने की अनुमति देनी चाहिए?"

जावेद अख्तर ने आगे कहा कि दिवंगत लता मंगेशकर 60 और 70 के दशक में पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय थीं, लेकिन उन्होंने वहां एक बार भी प्रस्तुति नहीं दी। उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तान के लोगों से शिकायत नहीं करूंगा, क्योंकि वे उनसे (लता से) प्यार करते थे। इसलिए वह इतनी लोकप्रिय थीं... वे उनकी प्रशंसा करते थे, लेकिन कुछ रुकावटें थीं, और रुकावटें व्यवस्था में थीं।

ये भी पढ़ें- Pahalgam: आतंकी हमले के बाद पहलगाम घूमने गए अतुल कुलकर्णी, बोले- 'ये हमारा कश्मीर है'

फवाद खान की अबीर गुलाल बैन
बताते चलें, पाक एक्टर फवाद खान हिंदी फिल्म अबीर गुलाल से बॉलीवुड में 9 साल बाद कमबैक करने जा रहे थे। इस फिल्म में वाणी कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस हैं। लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तानियों के खइलाफ आक्रोश पैदा हो गया है। इसके चलते अबीर गुलाल की रिलीज पर भारत में बैन लग गया है। ये फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों पर रिलीज होनी थी। 

 

5379487