Ira Khan-Nupur Shikhare wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 3 जनवरी को आयरा और नुपुर की शादी ग्रैंड तरीके से मुंबई के ताज एंड्स में हुई। शादी समारोह में आमिर खान का परिवार और करीबी दोस्त व रिश्तेदार शामिल हुए थे। वहीं इस वेडिंग फंक्शन में देश के सबसे अमीर बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे थे।
आमिर-किरण ने अंबानी परिवार का किया वेलकम
शादी समारोह का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ अंबानी परिवार का स्वागत करते दिख रहे हैं। बॉलीवुड पैपराज़ी मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी वेडिंग वेन्यू पर कार से आते दिख रहे हैं। वहीं आमिर खान वेन्यू के गेट पर वेलकम के लिए खड़े दिख रहे हैं और मुकेश-नीता अंबानी के कार से उतरते ही आमिर और किरण राव उन्हें गले लगाकर उनका स्वागत करते हैं।
आयरा-नुपुर ने की रजिस्टर्ड मैरिज
आमिर खान की बेटी की शादी 3 जनवरी को बड़े धूमधाम से हुई। आयरा और नुपुर शिखरे ने 3 जनवरी को वेडिंग सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी समारोह की कई तस्वीरें और वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें आमिर खान का पूरा परिवार आयरा-नुपुर को ब्लेसिंग्स देते दिख रहा है।
कैज़ुअल लुक में पहुंचे नुपुर शिखरे
वहीं एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें आयरा के दूल्हे नुपुर शिखरे अपनी शादी के दौरान ब्लैक सैंडो और शॉर्ट्स पहने बड़े ही कैज़ुअल लुक में दिख रहे हैं। आपको बता दें नुपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर हैं और वो अपनी शादी में रजिस्टर्ड मैरिज के फंक्शन में भी जिम आउटफिट पहने नज़र आए। जबकि दुल्हन आयरा ने लाइट पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था। हालांकि नुपुर भी बाद में नीले रंग की शेरवानी में दिखे। कपल की कई तस्वीरें और वेडिंग वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं।







