Logo
टीवी सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह हाउस में गुलाटी का सच सबके सामने आ जाएगा और पता चल जाएगा कि रेस्टोरेंट में हुए हंगामे में गुलाटी का हाथ था।

Anupama Spoiler 14 June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन एक नया हंगामा देखने को मिलता है। ऐसे में आपने बीते एपिसोड में देखा होगी कि अनुपमा देविका के सामने चीख-चीख कर ऐलान कर देती है कि वह अनुज से प्यार करती है। वहीं अनुज भी अनुपमा की बातें सुन लेता है। 

राहुल को पकड़ेगा तोषू
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि टीटू और डिंपी की संगीत फंक्शन में सब जमकर मस्ती करेंगे और एक-एक करके सभी लोग डांस करेंगे। सबसे पहले टीटू और डिंपी डांस करेंगे और उनका डांस सभी को खूब पसंद भी आएगा। इस बीच अनुज और अनुपमा भी डांस करेंगे। जिसके बाद वनराज और काव्या की वेडिंग एनिवर्सरी भी मनाई जाएगी। इस दौरान तोषू राहुल को पकड़ लेगा और फिर रेस्टोरेंट में हुए हंगामे का सच उसके  सामने आ जाएगा। हलांकि, गुलाटी वहां पहुंचेगा और तोषू को मुंह बंद रखने की उसे अपने साथ काम करने का ऑफर देगा। 

काली का रूप लेगी अनुपमा
इसके साथ ही शो में आप आगे देखेंगे कि इन सबके बीच वहां अनुपमा भी पहुंच जाएगी और उसे पता चल जाएगा कि उसके बनाए खाने में कॉकरोच डलवाने का काम गुलाटी ने राहुल के हाथों करवाया था। गुलाटी की सच्चाई पता चलते ही अनुपमा बौखला जाएगी। जिसके बाद काली का रूप लेकर गुलाटी पर हमला कर देगी। लेकिन गुलाटी उसे धक्का देगा और तभी अनुज आकर अनुपमा को बचा लेगा। जिसके बाद वह गुलाटी को खूब मारेगा और उससे जेल पहुंचाने की बात करेगा। लेकिन गुलाटी साफ कह देगा कि इंडिया में कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। क्योंकि सब कुछ अमेरिका में हुआ है।

राहुल कबूल करेगा अपना सच
टीवी सीरियल अनुपमा में आप आगे देखेंगे कि गुलाटी जाते-जाते राहुल को धमकी देगा कि अगर उसने उसके खिलाफ जाने की हिम्मत ना तो देख लेगा। इस बीच अनुपमा उससे कहेगी कि हिसाब तो तब बराबर होगा जब मैं तुझे अमेरिका में कोर्ट में घसीटते हुए ले जाऊंगी। इसके बाद अनुज राहुल को पूरे परिवार के सामने लेकर आएगा और फिर उससे कबूल करवाएगा कि रेस्टोरेंट में हुए हंगामे के बीच अनुपमा की नहीं बल्कि राहुल की गलती थीं। 

5379487