टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से ठीक होने के बाद अब उनके पेट में सिस्ट हुई, जिसे हटाने के लिए एक प्रोसिजर कराया गया।

Dipika Kakar Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की पेट की सिस्ट का सफल प्रोसिजर हो गया है। उनके पति शोएब ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि अल्लाह के करम और सभी की दुआओं से दीपिका का प्रोसिजर अच्छे से हो गया है। फिलहाल उन्हें थोड़ा दर्द है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

13 एमएम की सिस्ट मिली थी

कुछ दिन पहले दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया था कि उनके पेट में 13 एमएम (1.3 सेमी) की सिस्ट पाई गई है। अचानक बढ़ते पेट दर्द और कंधे के दर्द के बाद डॉक्टर से जांच कराई गई थी। सीटी स्कैन में सिस्ट का पता चला। डॉक्टरों ने बड़ी सर्जरी की बजाय एक छोटा प्रोसिजर कर सिस्ट को हटाया।

यह भी पढ़े - 'सुपरस्टार हो तो भी असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं होगी': रणवीर सिंह को कर्नाटक HC की फटकार; 'कांतारा' विवाद में दी राहत

कैंसर से भी लड़ चुकी हैं दीपिका

दीपिका पहले से ही स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं। जून 2025 में उनकी ट्यूमर रिमूवल सर्जरी हुई थी। इसके बाद वह ओरल टारगेटेड थेरेपी ले रही थी ताकि कैंसर दोबारा न लौटे। अब डॉक्टर उनकी आगे की ट्रीटमेंट प्लान में बदलाव कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ओरल थेरेपी बंद कर इम्यूनोथेरेपी शुरू की जा सकती है।

यह भी पढ़े - धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी: बोलीं- 'यकीन नहीं होता वो चले गए, मैं उनसे फिर कब मिलूंगी?'

व्लॉग में शेयर किया हेल्थ अपड़ेट

दीपिका और शोएब दोनों अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को लगातार अपडेट देते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल जाने से पहले रमजान के दौरान घर पर साथ में इफ्तार मनाने की झलक भी दिखाई। इसी बीच दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह भी सादगी से मनाई।

यह भी पढ़े - Mayank Pawar Death: ‘Splitsvilla 7’ फेम मयंक पवार का निधन, 37 साल की उम्र में ली आखिरी सांस