Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
वीकेंड के चलते फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन भी दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ती रही, जिससे फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार और तेज हो गई है।
800 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
फिल्म ने भारत में अब तक 846.87 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 1350 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।
यह भी पढ़े - सोनम कपूर दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म; अनिल कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म
शानदार कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ अब बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने ‘KGF चैप्टर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
अपने ही रिकॉर्ड को किया पीछे
दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
यह भी पढ़े - जीत के बाद दिखा विराट कोहली का रोमांटिक अंदाज, अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग किस; VIRAL VIDEO
वर्ल्डवाइड टॉप फिल्मों में शामिल
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने बड़ी छलांग लगाई है। यह अब भारतीय सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और तेजी से आगे बढ़ रही है।
अब नजर अगले रिकॉर्ड पर
फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि यह जल्द ही ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है।