Logo
सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। एक बार फिर वह साउथ इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसकी शूटिंग इसी साल से शुरू होगी। इस खहर से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Salman Khan new movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बड़े धमाके का ऐलान कर दिया है। एक्टर ने अपनी नई फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। इस बार वह साउथ इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ फिल्म बनाएं जिसे प्रोड्यूस करेंगे सुपरहिट निर्माता दिल राजू।

सलमान खान ने किया नई फिल्म का ऐलान

सलमान ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल, दिमाग, जिगर से… इस अप्रैल से,” और इसके साथ फिल्म से जुड़े नामों को टैग किया। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर अब खुद सलमान ने मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

 

स्टारकास्ट को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

हालांकि सलमान खान ने अपनी पोस्ट में पूरी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में साउथ की सुपरस्टार नयनतारा उनके अपोजिट नजर आ सकती हैं। वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभाते दिख सकते हैं।

फैंस अब मेकर्स की ओर से आधिकारिक कास्ट अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिलीज डेट पर सस्पेंस

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन खबरों की मानें तो मेकर्स इसे ईद 2027 पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो सलमान की यह फिल्म एक बार फिर ईदी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

सलमान खान के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है। एक यूजर ने लिखा-सलमान खान, वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की तिगड़ी यानी फिल्म होगी 1000 करोड़ पार! आखिरकार, मेगास्टार साउथ के बेहतरीन कलाकारों के साथ मिलकर हमें वो "मास सिनेमा" देने जा रहे हैं जिसका हमें लंबे समय से इंतजार था।

एक फैन ने लिखा कि “भाई इस बार बॉक्स ऑफिस हिला देना,” तो वहीं दूसरे ने कहा कि “अगर कहानी मजबूत हो तो ही फिल्म बनाना।” फैंस के ऐसे रिएक्शन से साफ है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

इस फिल्म के अलावा सलमान खान के पास 'मातृभूमि' नाम की फिल्म भी लाइनअप में है, जिसका पहले टाइटल 'बैटल ऑफ गलवान' था। हालांकि इसकी रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया गया है और नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है।

7