Logo
धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही ताबड़तोड़ कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (धुरंधर 2) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 8 दिनों में ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई

निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 624.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। यह आंकड़ा कई सुपरहिट फिल्मों के पहले हफ्ते की कमाई से ज्यादा है।

8वें दिन भी बरकरार रफ्तार

dhurandhar 2
Dhurandhar 2

फिल्म ने 8वें दिन 49.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़े - करोड़ों कमाने वाली 'धुरंधर 2' पर आमिर खान का बड़ा बयान! बिना देखे ही कह गए बड़ी बात; देखें Video

दुनियाभर में 1000 करोड़ के पार

‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कुल वैश्विक कलेक्शन लगभग 1080 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ओवरसीज में इसने 274 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं।

बड़े सितारों की फिल्मों को पछाड़ा

Dhurandhar 2 controversy
Dhurandhar 2 

इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शाहरुख खान की पठान और प्रभास की कल्कि 2898 AD शामिल हैं। इसके अलावा दंगल, RRR और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों के पहले हफ्ते के कलेक्शन को भी इसने पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़े - AI से धुंरधर 2 का क्लाइमेक्स बदने वालो पर फूटा आदित्य धर का गुस्सा; विवादित पोस्टर पर भी तोड़ी चुप्पी!

ओपनिंग से ही रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

फिल्म ने पहले दिन 102 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पेड प्रिव्यू से ही इसे 43 करोड़ रुपये मिल गए थे। रिलीज के बाद तीन दिनों तक फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

पहले पार्ट से भी आगे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8

साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ के मुकाबले इसका सीक्वल हर मामले में आगे निकल गया है। पहले पार्ट की सफलता का फायदा दूसरे भाग को भी मिला और दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस तरह ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करते हुए साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होती जा रही है।

यह भी पढ़े - रणवीर सिंह की फिल्म की कायल हुईं कंगना रनौत: Dhurandhar 2 की तारीफ में बोलीं- 'ये नए भारत की तस्वीर है'

7