काजोल की मां और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को तनुजा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kajol Mother Tanuja Health Update: काजोल की मां और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को तनुजा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी सेहत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे। 


 

काजोल की मां तनुजा की सेहत में हो रहा है सुधार 
बताया जा रहा है कि तनुजा की सेहत में सुधार हुआ है और अब उनकी हालत स्थिर है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया है कि तनुजा की तबीयत पहले से बेहतर है और उन्हें 1-2 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आपको बता दें कि तनुजा को उम्र संबंधी समस्याओं के चलते आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

तनुजा का फिल्मी करियर
तनुजा के फिल्मी करियर की बात करें तो तनुजा ने महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। तनुजा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'छबीली' से की थी। साथ ही यह अभिनेत्री अपने समय की सबसे खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री थी।

एक समय था जब इंडस्ट्री में उनका नाम मशहूर था। बड़े-बड़े डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए उत्सुक रहते थे। उन्होंने जीने की राह, 'गुस्ताखी माफ', 'पीसा या प्यार' जैसी फिल्में कीं। जैसी कई शानदार फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता और हिंदी फिल्मों के अलावा तनुजा ने बंगाली फिल्मों में भी अपना नाम कमाया है।