Logo
20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिली। पहले दिन तापसी पन्नू और सिद्धांत-मृणाल की फिल्म का क्या हैल रहा? यहां जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Box Office Collection: शुक्रवार (20 फरवरी) को बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली। एक तरफ थी अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘अस्सी’, तो दूसरी ओर रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने सहर में’। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग तरह की उत्सुकता थी, लेकिन पहले दिन के कलेक्शन ने साफ कर दिया कि ओपनिंग उम्मीदों के मुताबिक मजबूत नहीं रही।

‘अस्सी’ की धीमी शुरुआत

‘अस्सी’ में तापसी पन्नू और कनी कुसरुती मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। क्रिटिक्स ने इसकी कहानी और प्रेजेंटेशन की सराहना की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धीमी शुरुआत की है।

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह को धमकाने वाले हैरी बॉक्सर की तलाश तेज: जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर; मांगी थी ₹20 करोड़ की फिरौती

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अस्सी’ ने पहले दिन करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कंटेंट आधारित फिल्मों के साथ अक्सर ऐसा देखा गया है कि वे ओपनिंग डे पर बड़ी कमाई नहीं कर पातीं, लेकिन अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के सहारे आगे चलकर रफ्तार पकड़ लेती हैं।

ये भी पढ़ें- कंगना संग कैटफाइट पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी: कहा - 'सस्ती कॉपी' और 'बी ग्रेड एक्ट्रेस'...मैं उनसे कभी नहीं भिड़ी!

‘दो दीवाने सहर में’ की ओपनिंग

वहीं दूसरी ओर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ ने पहले दिन लगभग 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हालांकि ओपनिंग ‘अस्सी’ से थोड़ी बेहतर रही, लेकिन इसे भी मजबूत शुरुआत नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें- आयशा के नाम से व्हाट्सएप पर हो रही धोखाधड़ी, खुद एक्ट्रेस ने फैन्स को दी चेतावनी कहा - ये मैं नहीं हूं!

बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प
दोनों फिल्मों की ओपनिंग कमाई में ज्यादा अंतर नहीं है। जहां ‘अस्सी’ को सकारात्मक समीक्षाओं का फायदा मिल सकता है, वहीं ‘दो दीवाने सहर में’ को अपने स्टार कास्ट और म्यूजिक का सहारा है। अब नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि दर्शकों की असली पसंद कौन सी फिल्म बनती है।

5379487