Logo
CM SHRI Schools Admission Test 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है।

CM SHRI Schools Admission Test 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को दिल्ली के चुनिंदा सरकारी स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाना होगा।

जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित होने की संभावना है, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षा मई 2026 में कराई जा सकती है। परीक्षा के बाद रिजल्ट की तारीख अलग से घोषित की जाएगी। वहीं कक्षा 6 और 9 में एडमिशन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

अभिभावक घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले edudel.nic.in वेबसाइट पर जाकर CM SHRI Schools Admission Test – 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद New Registration पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके अन्य जरूरी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

5379487