Stock Market Holidays 2024: नए साल में भारतीय शेयर बाजार में छुट्टियों से जुड़ा एक सर्कुलर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stocks Exchange) ने जारी किया है। इसके मुताबिक, 2024 में वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को छोड़कर 14 दिन और शेयर मार्केट बंद रहेगा। अगले साल आने वाले त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाश के कारण दलाल स्ट्रीट में छुट्टी रहेगी। सर्कुलर के अनुसार मार्च 2024 में सबसे ज्यादा 3 छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद अप्रैल और नवंबर में 2-2 दिन बाजार बंद रहेगा।
शेयर बाजार में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
| तारीख | दिन | त्योहार/हॉलीडे |
| 26 जनवरी | शुक्रवार | गणतंत्र दिवस |
| 25 मार्च | सोमवार | होली |
| 29 मार्च | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 11 अप्रैल | गुरुवार | ईद-उल-फितर |
| 17 अप्रैल | बुधवार | श्रीराम नवमी |
| 01 मई | बुधवार | महाराष्ट्र दिवस |
| 17 जून | सोमवार | बकरीद |
| 17 जुलाई | बुधवार | मोहर्रम |
| 15 अगस्त | गुरुवार | स्वतंत्रता दिवस/ पारसी नववर्ष |
| 02 अक्टूबर | बुधवार | गांधी जयंती |
| 01 नवंबर | शुक्रवार | दिवाली लक्ष्मी पूजन |
| 15 नवंबर | शुक्रवार | गुरुनानक जयंती |
| 25 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस |
अलगे साल 5 छुट्टियां वीकेंड पर होंगी
| तारीख | दिन | त्योहार/हॉलीडे |
| 14 अप्रैल | रविवार | डॉ. अंबेडकर जयंती |
| 21 अप्रैल | रविवार | श्री महावीर जयंती |
| 07 सितंबर | शनिवार | गणेश चतुर्थी |
| 12 अक्टूबर | शनिवार | दशहरा |
| 02 नवंबर | शनिवार | दिवाली बलि प्रतिपदा |
मुहूर्त ट्रेडिंग शेड्यूल 2024
हर साल की तरह मुहूर्त ट्रेडिंग 2024 में एक नवंबर को होगी। लक्ष्मी पूजन के दिन शाम को इसका समय तय किया जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग सिर्फ कुछ घंटे के लिए ओपन होती है।









