(मंजू कुमारी)
टोयोटा BZ3C का शानदार लुक
कंपनी ने BZ3 को अक्टूबर 2022 में चीन में लॉन्च किया था। यह टोयोटा का पहला इलेक्ट्रिक सेडान मॉडल था। BZ3 का पावरट्रेन टोयोटा और बीवाईडी ने साझा तौर पर डेवलप किया है। BZ3C की पहली झलक सामने आ चुकी है। टोयोटा BZ3C खासतौर से BZ स्पोर्ट क्रॉसओवर कॉन्सेप्ट का वेरिएंट है, जो कि 2023 के शंघाई ऑटो शो में पेश किया गया था। इस मॉडल में क्रॉसओवर कॉन्सेप्ट की ज्यादातर फीचर्स रिपीट हो सकते हैं। हालांकि प्रोडक्शन मॉडल में कुछ कटौती संभव है। जैसे कॉन्सेप्ट में साइड व्यू कैमरे को और रियर मिरर को बदला गया है।
Toyota BZ3C के एंटीरियर में क्या है खास?
- BZ3C में पूरी चौड़ाई और सी साइज की लाइटिंग है, जिसमें बोनट मुड़ा और स्लीक बम्पर शामिल है। BZ3C और BZ3X दोनों की रूफ माउंटेड लिडार से लैस हैं। BZ3C का क्रॉसओवर डिज़ाइन है और यह टोयोटा सीएचआर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट जैसा है। साइड प्रोफाइल में बड़े, निचले एलॉय व्हील्स और फ्लश गेट्स हैं। रियर में स्पॉइलर लिप ईवी के स्पोर्टी लुक को बढ़ाता है।
- BZ3C में एक शानदार लाल थीम मिलेगी। यह डैश, गेट्स और सेंट्रल कंसोल के बीच येलो एलईडी लगाए गए हैं। इसमें बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर है। इस ईवी का निर्माण चीन की FAW टोयोटा करेगी, जो चीन के एफएडब्ल्यू ग्रुप और टोयोटा का एक ज्वाइंट वेंचर है।










