Highest Boot Space SUVs: इंडियन ऑटो मार्केट में SUVs की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ अब खरीदार बूट स्पेस पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। खासकर फैमिली यूज, लॉन्ग ड्राइव, वीकेंड ट्रिप या एयरपोर्ट ट्रांसफर के दौरान ज्यादा सामान रखने के लिए बड़ा बूट स्पेस बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम आपको भारत की 5 ऐसी SUVs के बारे में बता रहे हैं, जो अपने सेगमेंट में शानदार बूट स्पेस ऑफर करती हैं।
1. MG Hector
इस SUV में 587 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसकी कीमत ₹11.99 लाख से ₹18.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक है। इसमें 14-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS और 360° कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
2. Renault Duster
नई जनरेशन डस्टर में 518 लीटर बूट स्पेस है, जिसे 700 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत ₹10.49 लाख से ₹18.49 लाख तक है और इसमें डुअल स्क्रीन सेटअप, ADAS और 212 mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।
3. Tata Curvv
500 लीटर बूट स्पेस के साथ यह कूपे SUV स्टाइल और प्रैक्टिकलिटी का अच्छा कॉम्बिनेशन देती है। इसकी कीमत ₹9.66 लाख से ₹18.85 लाख तक है।
4. Citroen Basalt
470 लीटर बूट स्पेस के साथ यह SUV स्टाइलिश डिजाइन और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत ₹8.55 लाख से ₹14.10 लाख तक है।
5. Tata Sierra
450 लीटर बूट स्पेस (622 लीटर एक्सपैंडेबल) के साथ सिएरा एक प्रीमियम SUV है। इसकी कीमत ₹11.49 लाख से ₹21.29 लाख तक जाती है।
अगर आप ज्यादा सामान के साथ ट्रैवल करते हैं, तो ये SUVs आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।
(मंजू कुमारी)










